💠 मास्क जरूरी 

 

नाक और मुख से ,

कीटाणु अंदर ना जाए , 

इसलिए मास्क जरूरी /

जल का जीव पेट में ना जाएं ,

इसलिए पानी छानकर पीना  जरूरी //

अनाज फल सब्जी आदि में ,

दूषित तत्व अंदर ना जाए ,

 इसलिए इन्हें धोकर खाना जरूरी /

फर्जी चमक के चक्कर में ,

रंगों में मिला रसायन पेट में न जाए ,

इसलिए चमक का मोह  छोड़ना जरूरी // 

प्रकृति पर्यावरण हमसे रूठ ना जाए ,

इसलिए प्रकृति के अनुकूल जीवन शैली जरूरी /

 बचपन अपनी संस्कृति भूल ना जाए ,

इसलिए घर में दादा दादी ,नाना नानी ,बहुत जरूरी //

कारण यह दोनों हमारे जीवन में मास्क का काम करते हैं /

मांस्क  का कार्य रोगाणुओ को रोकना है /

जिसे धर्म की भाषा में संवर कहते हैं /

संवर  अर्थात अवांछित तत्व को रोकना /

 इस  अर्थ में ,मानव जीवन भटक ना जाए ,

इसलिए धर्म का व्यवहारिक परमार्थिक 

ज्ञान भी जरूरी //

 

 ब्रःत्रिलोक जैन 

बर्णी गुरुकुल जबलपुर