जला हाथ
हे भगवान हमारे साथ धोखा किया लड़की वालो ने.... बहु का पूरा हाथ जला हुआ है। तभी मै कहू कि यह सगाई शादी के समय फूल आस्तीन का ब्लाउज क्यू पहनी है।
"रमा जी के यहा रिवाज था कि नई बहु को आते ही सास की दी हुई साडी़ पहननी रहती है।" जब मीरा ने सास की दी हुई साडी़ पहना तो उसके ब्लाउज का आस्तीन छोटा था। जिसमे उसका पूरा जला हुआ हाथ दिखाई दे रहा था। उसे देखकर रमा जी ने पूरे घर मे कोहराम मचा रखा था।
माँ की आवाज सुनकर रमन बाहर आता है। क्या हुआ अम्मा काहे चिल्ला रही हो?
बेटा हमारे साथ धोखा हुआ है। बहु का पूरा हाथ जला है और हमे बताया तक नही गया। "मै ऐसी लड़की को अपने घर की बहु नही बनाऊगी।"
अम्मा याद है दस साल पहले मेले मे जब आग लग गयी थी आपको बचाने मे एक लड़की का हाथ जल गया था।
उस लड़की को कैसे भूल सकती हू अपनी जान की परवाह किये बिना मुझे बचाया था। और मै उसे धन्यवाद भी ना कर सकी। भगवान करे वो जहाँ रहे खुश रहे।
अम्मा वो लड़की मीरा ही थी....
अब अम्मा के चेहरे के भाव ही बदल गए और वह मीरा के सामने हाथ जोड़कर निशब्द खड़ी थी।
नलिनी मिश्रा द्विवेदी
No comments:
Post a Comment