कोहराम रेवती के पति का देहांत हो गया था। अर्थी उठाने की तैयारियां हो रही थी। उसके तीनों बेटे गहन चिंता में मग्न थे। वे परेशान थे कि अब मां को कौन ले जाएगा? उसका बोझ कौन ढोयेगा? उसकी देखभाल कौन करेगा? इसी विचार-विमर्श में उलझे, वे भूल गए कि लोग अर्थी को कांधा देने के लिए उनकी प्रतीक्षा कर रहे हैं। श्मशान से लौटने के बाद रात को ही तीनों ने मां को अपनी-अपनी मजबूरी बता दी कि उनके लिए वापस जाना बहुत ज़रूरी है। उन्होंने मां को आश्वस्त किया कि वे सपरिवार तेरहवीं पर अवश्य लौट आएंगे। उनके चेहरे के भाव देख कोई भी उनकी स्थिति का अनुमान लगा सकता था। उन्हें देख ऐसा लगता था, मानो वे एक-दूसरे से पूछ रहे हों, 'क्या इंसान इसी दिन के लिए बच्चों को पाल-पोस कर बड़ा करता है? क्या माता-पिता के प्रति बच्चों का कोई दायित्व नहीं है?' वे आंखों में आंसू लिए परेशान से एक-दूसरे का मुंह ताक रहे थे और उनके भीतर का कोहराम थमने का नाम नहीं ले रहा था। ऐसी स्थिति में रेवती को लगा कि सिर्फ़ पति ही नहीं गए, शेष संबंधों की भी डोरी खिंच गई है...उसके टूटने की आशंका बलवती होने लगी है। ●●●डॉ• मुक्ता ●●●
|
कोहराम
Featured Post
महावीर तपोभूमि उज्जैन में द्वि-दिवसीय विशिष्ट विद्वत् सम्मेलन संपन्न
उज्जैन 27 नवम्बर 2022। महावीर तपोभूमि उज्जैन में ‘उज्जैन का जैन इतिहास’ विषय पर आचार्यश्री पुष्पदंत सागर जी के प्रखर शिष्य आचार्यश्री प्रज्ञ...

Popular
-
चारित्र चक्रवर्ती आचार्य शांतिसागर जी महाराज की दीक्षा शताब्दी वर्ष पर विशेष चारित्र चक्रवर्ती आचार्य शांतिसागर जी महाराज पर तिर्यंचोंकृत...
-
स्मित रेखा औ संधि पत्र 'आंसू से भीगे आंचल पर/ मन का सब कुछ रखना होगा/ तुझको अपनी स्मित रेखा से/ यह संधि पत्र लिखना होगा ' कामायनी ...
-
* नैतिक मूल्यों का बढ़ता अवमूल्यन* *डॉ ममता जैन पुणे* ईश्वर द्वारा रची गई सृष्टि की सर्वोत्तम कृति है मानव क्योंकि मानव एक बौद्धिक व ...
-
जैन संतों की चर्या से प्रभावित होकर आज मिसेज यूनिवर्स 2019 सविता जितेंद्र कुम्भार निर्यापक श्रमण मुनि श्री वीर सागर महाराज जी ससंघके चरणों म...
-
जैन अल्पसंख्यकों का हिंदी साहित्य में योगदान डॉ संध्या सिलावट भारत एक हिन्दू बहुल राष्ट्र है। इसमें राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग अधिनियम 199...
No comments:
Post a Comment