ऐसी दीपावली मनाई

घर की कीनी साफ़ सफाई, 

रंग रोगन और पुताई|

सबको दीनी कोटि बधाई, 

ऐसी दीपावली मनाई|

🎉🎉🌲🌲

द्वारे वंदन बार निराले, 

खूब सजाए महल दुमहले|

आंगन द्वार अल्पना बनाए, 

दीपशिखा के अज़ब नजारे|

मधुर सरस पकवान बनाये, 

खील बतासे और मिठाई|

किया देव गुणगान सभी ने, 

ऐसी दीपावली मनाई||1||

🌷🌷☘️☘️

दीन दुखी यतीमों की भी, 

भरपूर मदद हमने कीनी|

खाना पीना वस्त्र दान कर, 

खुशियाँ जीवन में भर दीनी|

फुटपाथी राहगीरों को भी, 

सबने बांटी खूब मिठाई|

खिले चेहरे मासूमों के, 

ऐसी दीपावली मनाई||2||

🩸🩸🌴🌴

पंच दिवस के महापर्व पर, 

बिकते वाहन सुंदर गहने|

चकरी, अनार, फूलझडी औ, 

आतिशबाजी के क्या कहने|

साथ बिठाकर वटवृक्षों को, 

सब परिवारीजन हर्षाई|

रुच रुच करके खाना खिलाया, 

ऐसी दीपावली मनाई||3||

🌻🌻🌴🌴

स्वस्थ रहें और मस्त रहें, 

परिवेश को स्वच्छ रखेंगे|

प्रकाशित होंगे अंबर अवनी, 

झिलमिल झिलमिल दीप जलेगें|

इक दूजे को गले लगाकर, 

प्रेम की ज्योति अखंड जलाई|

जीयें औ जीने दें सबको, 

ऐसी दीपावली मनाई||4||

🌺🌺🌲🌲

श्याम लाल सैनी

नगर भरतपुर राजस्थान

🌹🌹☘️☘️

No comments:

Post a Comment

Featured Post

महावीर तपोभूमि उज्जैन में द्वि-दिवसीय विशिष्ट विद्वत् सम्मेलन संपन्न

उज्जैन 27 नवम्बर 2022। महावीर तपोभूमि उज्जैन में ‘उज्जैन का जैन इतिहास’ विषय पर आचार्यश्री पुष्पदंत सागर जी के प्रखर शिष्य आचार्यश्री प्रज्ञ...

Popular