आचार्य 108 श्री विशुद्धसागर जी महाराज ससंघ (19 पिच्छी) का वर्ष 2023 का चातुर्मास धर्मनगरी बड़ौत (बागपत) उत्तर प्रदेश NCR में है।
विश्व प्रसिद्ध "त्रिलोक तीर्थ" बड़ागांव एवं तीन-तीन तीर्थंकरों की कल्याणक भूमि "श्री हस्तिनापुर जी" बड़ौत के निकट ही स्थिति हैं। तीर्थ यात्रियों की सुविधा हेतु एक 3 दिवसीय यात्रा चार्ट दिया जा रहा है। जो कि दिल्ली से शुरू हो कर दिल्ली में ही सम्पन्न हो रहा है। चार्ट में एक तीर्थ से दूसरे तीर्थ की दूरी, कहां भोजन व रात्रि विश्राम की व्यवस्था है, आदि जानकारी संक्षेप में दी गयी है। यात्री अपनी सुविधानुसार यात्रा-दिवस कम या ज्यादा कर सकते हैं।

"बड़ौत" नगर दिल्ली-शामली-सहारनपुर हाईवे पर स्थित है। यह उत्तर रेलवे और सड़क मार्ग (नेशनल हाइवे 709 B) दोनों से जुड़ा हुआ है। नई दिल्ली से बड़ौत- 60 km




पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से प्रातः काल से लेकर शाम 8 बजे तक बड़ौत के लिए अनेक ट्रेन है।

बस के लिए कश्मीरी गेट दिल्ली व लोनी बस स्टैंड से प्रातः काल से रात्रि 8:00 बजे तक व्यवस्था है।
नोट - टेक्सी या अपनी कार से आप लोग किसी भी समय बड़ौत आ सकते हैं।

9837410421 , 9568880070 , 9410030037, 9412102000

9528606122 , 9412101755 , 9045832217 , 9837048154
संलग्न-
1. यात्रा चार्ट (हिंदी में)
2. बड़ौत होटलो के संपर्क सूत्र
3. चौका व्यवस्था संपर्क सूत्र
नमनकर्ता - सचिन जैन, बड़ौत, उप्र

No comments:
Post a Comment