बंटवारा मत कीजिये , भारत देश महान|
हिन्दू, मुस्लिम, सिक्ख सभी,हैं इसकी संतान|
हैं इसकी संतान, सनातन है खतरे में,
रखो प्रेम व्यवहार, रखा क्या है झगड़े में|
कहे श्याम समझाय, न बिगड़े भाईचारा,
मिलजुलकर सब रहो, करो मत अब बंटवारा||1||
बंटवारा माँ बाप का, करे आज संतान|
टूकन के लाले पडे, वक़्त बड़ा बलवान|
वक़्त बड़ा बलवान, सभ्यता पश्चिम हावी,
लख संस्कार विहीन, पीढियां आगे भावी|
करते श्याम गुहार, बनो माँ बाप सहारा,
ये असली भगवान, करो मत इन बंटवारा||2||
बंटवारा धन धान्य का, होता हर परिवार|
पशु आभूषण सब बटे, छोडे पालन हार|
छोडे पालन हार, आश्रम उनको पठाया|
हुई संतति कुपात्र, तरस न उन पर खाया|
कहे श्याम समझाय, लखो चहुंओर नजारा|
बटे सुई सी चीज, होय न ज्ञान बंटवारा||3||
श्याम लाल सैनी
नगर भरतपुर राजस्थान
No comments:
Post a Comment