अखिल विश्व हिंदी समिति, न्यूयॉर्क वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन


अखिल विश्व हिंदी समिति, न्यूयॉर्क ने शनिवार, 9 दिसंबर, 2023 को एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ईस्ट वेस्ट स्कूल ऑफ डांस, मोनरो, न्यूयॉर्क के निदेशक पंडित सत्य नारायण चरका थे। समिति  के अध्यक्ष डॉ. विजय मेहता ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया और सांस्कृतिक कार्यों की उपाध्यक्ष सुषमा मल्होत्रा को कार्यक्रम की संचालक थी ।इस सांस्कृतिक कार्यक्रम के अवसर पर “धरा से गगन तक-2”  काव्य संग्रह का लोकार्पण डॉ. मेहता के कर कमलों द्वारा किया गया।  सुषमा मल्होत्रा इस काव्य संग्रह की उप-सम्पादक हैं ।  अशोक सिंह “एक शे’र अर्ज़ किया है” के अध्यक्ष जिनकी कवितायेँ  इस संग्रह में शामिल हैं, वे भी इस के लोकार्पण के समय उपस्तिथ थे  ।  इस कार्यक्रम में अखिल विश्व हिंदी समिति के अन्य पदाधिकारी महासचिव डॉ. वेद मल्होत्रा, कोषाध्यक्ष रविन्द्र कुमार, और कार्यकारी उपाध्यक्ष प्रदीप टंडन, हिन्दू सेंटर के अध्यक्ष डॉ. रवि गोयल और ट्रस्टी डॉ. प्रवीण चोपड़ा भी उपस्थित थे।


No comments:

Post a Comment

Featured Post

महावीर तपोभूमि उज्जैन में द्वि-दिवसीय विशिष्ट विद्वत् सम्मेलन संपन्न

उज्जैन 27 नवम्बर 2022। महावीर तपोभूमि उज्जैन में ‘उज्जैन का जैन इतिहास’ विषय पर आचार्यश्री पुष्पदंत सागर जी के प्रखर शिष्य आचार्यश्री प्रज्ञ...

Popular